Monday, April 20, 2020

Recipe For Chilli Chicken In Hindi


Dry Chilli Chicken


चिल्ली चिकन एक इंडो-चाइनीज डिश हैं| जो बहोत ही पापुलर हैं| नानवेज खाने वालो के लिए चिकन उनकी पहली पसंद होती हैं|  पार्टी हो या  रेस्टोरेंट ये डिश निश्चित रूप से देखने को मिलेगी| ये ड्राई और ग्रेवी दोनों तरह से बनता हैं| बच्चे हो या बड़े दोनों ही इसे बड़े चाव से खाते हैं| लकिन हार बार रेस्टोरेंट मे जाकर खाना मुमकिन नहीं हो पाता| और बार बार घर बैठे आर्डर करना भी ठीक नहीं हैं| ज्यादातर बहार का खाना बहुत ज्यादा मसालेदार और ऑयली होता हैं| ज्यादा मिर्च और मशालो के कारण  बच्चे ठीक से खा नहीं पाते और ये उन के लिए भी खाना मुश्किल होता हैं जो कम मिर्च मशाले खाना पसंद करते हैं| इसलिए आज हम घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल चिल्ली चिकन बनाना सीखेंगे, इसे घर  बनाना बहुत आसान हैं! 1-2 बार बनाने के बाद आप खुद एक्सपर्ट हो जायेंगे | और घर पर आये मेहमानों को आप अपने हाथो के बने चिल्ली चिकन को वेज फ्राईड राईस या फिर -हक्का नुडल्स के साथ परोस सकते हैं| तो आइये सीखते हैं इसे बनाने की विघि|

मात्रा :- 2 से 4 सदस्यों के लिए
तैयारी का समय :- 20 से 30 मिनट
बनाने का समय:- 20 मिनट

चिल्ली चिकन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:- 

 सामग्रीयो के नाम
 सामग्रीयो की मात्रा 
बोनलेस चिकन                                                    
250 से 300 ग्राम
कॉर्न फ्लोर                                                     
2 चम्मच
मैदा 
2 चम्मच
हरी मिर्च                                                              
4 बीच से काट ले (या अपने स्वाद अनुसार डाले)
प्याज                                                                  
माध्यम आकर के 2-3 प्याज (क्यूब मे काट ले)
शिमला मिर्च                                                       
1से 2 (लम्बे आकर मे काट ले, या क्यूब मे काट ले)
सोया सॉस
4 बड़े चम्मच (4 टेबल स्पून)
टमाटर सॉस                                                        
2 बड़े चम्मच  (2 टेबल स्पून)
लहसन 
5-6 कालिया (बारीक़ टुकड़ो मे काट ले)
अदरक                                   
1" या 1 चम्मच (बारीक़ टुकड़ो मे काट ले)
काली मिर्च पाउडर  
1 छोटा  चम्मच (1 टी स्पून)
लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा  चम्मच (1 टी स्पून) या अपने स्वाद अनुसार
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर                                    
2 छोटा चम्मच
विनेगर
1 छोटा  चम्मच (1 टी स्पून)
चिल्ली सॉस 
1 छोटा  चम्मच (1 टी स्पून)
शक्कर
आधी चम्मच
हरी प्याज
2 बड़े चम्मच
तेल
तलने के लिए
नमक
स्वाद अनुसार

ड्राई चिल्ली चिकन बनाने की विघि:- (Recipe of Dry Chilli Chicken)
1. सबसे पहले चिकन को साफ़ पानी से धोये|

2. एक बड़े बाउल मे चिकन ले |  और उसमें 1 से आधी चम्मच सोया साँस, 1 से आधी चम्मच टमाटर साँस, 1 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर, 1 छोड़ा चम्मच लालमिर्च पाउडर, एक चुटकी नमक  और 1 बड़े चम्मच अदरक लहसन का पेस्ट (अगर आप अदरक लहसन पेस्ट नहीं डालना चाहते तो आप इसे छोड़ सकते हैं) सारी चीजो को अच्छी तरह से मिलाये और ढक कर  कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए किसी ठंडी जगह या फिर फ्रीज़ मे रख दे. अगर आप के समय ज्यादा हैं तो इसे आप 2 घंटे के लिए रख सकते हैं ताकि चिकन मसालों को अच्छी तरह से ओब्जोर्व कर ले|

3. 20 से 30 मिनट के बाद , अब एक कड़ाई या पैन मे तेल गरम होने के लिए रखे| जब तक  तेल गरम हो रहा हैं मैरिनेट वाले चिकन में 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, 2 चम्मच मैदा, और स्वाद अनुसार नमक डाले और अच्छी तरह से मिलाये यही आप चिकन के ऊपर मोती परत चाहते है तो कॉर्न फ्लोर और मैदा की मात्रा 1-1 चम्मच  बड़ा सकते हैं| लास्ट मे कश्मीरी लालमिर्च डाल कर अच्छी तरह मिला ले. कश्मीरी लाल मिर्च से फ्राई किये हुए चिकन का रंग बहोत अच्छा आटा हैं|

4. सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाये, अगर मसाले ज्यादा ड्राई हो तो बहुत थोडा सा पानी डाल कर मिला ले. और सभी चिकन को मसालों से अच्छी तरह कवर करे|

5. अब गरम तेल मे इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तले| ध्यान रहे इसे ज्यादा देर तक न पकाये अन्यथा चिकन हार्ड हो जायेगा | सारे फ्राई किये हुए चिकनो को टिशु पेपर मे निकल ले ताकि एक्स्ट्रा तेल ओब्जोर्व हो जाये|

6. अब चल्ली चिकन के साँस तैयार  करने के लिए एक बाउल ले | उसमें  सोया साँस, विनेगर, शक्कर , कश्मीरी लालमिर्च, चिली साँस, और टमाटर साँस मिला कर अलग रखे दे|

7. अब एक दुसरे कड़ाई या पैन मे 2 बड़े चम्मच तेल गरम करे, और कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, कटे हुए हरी प्याज और हरीमिर्च  डाल कर 1 से 2 मिनट तक पकाये|

8. जब प्याज और शिमलामिर्च थोड़े नरम हो जाये तब अदरक, लहसन के टुकड़ो को डाल कर 1 से 2 मिनट पकाये|

9. अब तैयार किये हुए साँस को इसमें डाल कर तब तक पकाये जब तक के बब्ब्ल्स ना आ जाये|

10. अब चिकन के पीस डालकर कम से कम 8-10 मिनट तक पकाये| अगर चिकन बहुत ज्यादा ड्राई लगे तो आप इस स्टेज पर थोडा सा पानी मिला सकते हैं|

11. अंत में इस ड्राई  चिल्ली चिकन को हरी प्याज से सजा कर परोसे|
Gravy Chilli Chicken

ग्रेवी चिल्ली चिकन बनाने की विघि:- (Recipe of Gravy Chilli Chicken)

1. चिल्ली चिकन की ग्रेवी को बनाने के लिए एक बड़े बाउल में 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर  ले| उसमे चुटकी भर नमक और 1/2 कप पानी डाले| और तब तक मिलाये जब तक के इसमें कोई भी गाठं या गुठली न रह पाये| अब इसमें 1 चम्मच टमाटर साँस डाले|

2. जब चिल्ली चिकन बन कर तैयार हो जाये तो अंत में इस मिक्सचर को डाल कर मिला दे|

3. और धीमी  आंच मे इसे उबलने दे, जब तक की  ग्रेवी गाढ़ी ना हो जाये|

4.  स्वाद चखे | अगर कुछ कम हो इस स्टेज पे आप नमक, टमाटर साँस और मिला सकते हैं|

चिल्ली चिकन को फ्राइड राईस और हक्का नुडल्स के साथ परोसे , आप इसे नान या रोटी के साथ भी खा सकते हैं|

टिप:- सोया साँस और टमाटर साँस में पहले से नमक होता हैं | अलग से नमक डालते समय इस बात का ध्यान रखे और नमक मिलाये|

Recipe For Chilli Chicken In English


Ingredients for chili chicken
  • Boneless chicken - 250 to 300 grams
  • Corn flour -2 tablespoons
  • White Flour (Maida)- 2 tablespoons
  • Green chili- 4 cuts between (or add as per your taste)
  • Onion -2-3 medium size (chopped into cubes)
  • Capsicum- 1 to 2 (chopped into long size, or chopped into cubes size)
  • Soya sauce- 4 tablespoons
  • Tomato sauce-2 tablespoons
  • Garlic-5-6 Kalia (finely chopped)
  • Ginger-1 "or 1 teaspoon (finely chopped)
  • freshly ground black pepper-1 tsp
  • Chilli powder- 1 tsp  or as per your taste
  • Kashmiri Red Chilli Powder-  2 tsp
  • Vinegar-1 tsp (1 tsp)
  • Chilli Sauce-1 tsp (1 tsp)
  • Sugar-Half a teaspoon
  • Green onion-2 tablespoons (finely chopped)
  • oil
  • Salt-According to taste


Recipe of Dry Chilli Chicken

Step 1:- First, wash the chicken with clean water.

Step 2:- Now take the chicken in a large bowl. And add 1 to a half teaspoon of soy breath, 1 to half teaspoon of tomato breath, 1 teaspoon pepper powder, 1 teaspoon red chili powder, a pinch of salt and 1 tablespoon ginger garlic paste (if you do not want to add the paste, skip it) Mix all things well and cover and keep them in a cool place or freeze for at least 20 to 30 minutes. If you have more time, you can keep it  for 2 hours so that, Spices are mix well with chicken.

Step 3:- After 20 to 30 minutes heat the oil on the Kadai. Meanwhile, until the oil is heating. Take a bowl and put 2 tablespoon cornflour, 2 tablespoons all-purpose flour (maida), and salt as per taste and mix it well.  If you want a thick layer on the chicken, then you can add 1 more teaspoon cornflour and maida.  In the last add 1teaspoon Kashmiri red chili powder and mix well. The color has very good of fried chicken with Kashmiri red chili.

Step 4:- Mix all the spices well, if the spices are too dry then add some more water. And cover all the chicken well with spices.

Step 5:- Now fry it in hot oil till it becomes golden brown. do not cook it for long, otherwise, the chicken will become hard. Remove all fried chicken in tissue paper so that excess oil is absorbed.

Step 6:- Now prepare sauce masala for chili chicken. Take a bowl and add soya sauce, vinegar, sugar, Kashmiri red chili, chili sauce, and tomato sauce mix well and keep aside.

Step 7:- Now heat 2 tablespoons oil in another pan or Kadai, and add chopped onion, capsicum, chopped green onion and green chili and cook for 1 to 2 minutes.

Step 8:- When the onion and capsicum become slightly soft, add ginger, garlic pieces, and cook for 1 to 2 minutes.

Step 9:- Now put the prepared sauce masala in it and cook till the bubbles come.

Step 10:- Now add chicken pieces and cook for at least 8-10 minutes. If the chicken seems too dry then you can add some water at this stage.

Step 11:- Finally serve this dry chili chicken Garnish by putting green onions on top

Recipe of Gravy Chilli Chicken

Step 1:- To make chili chicken gravy, take 1 tbsp of cornflour in a large bowl. Add a pinch of salt and 1/2 cup of water to it. And mix until no lumps or kernels remain in it. Now add 1 teaspoon tomatoes

Step 2:- When the chili chicken is ready. then add this mixture to prepare chili chicken and cook.  

Step 3:- Allow it to boil on low heat until the gravy thickens.

Step 4:- Taste it. If any spice less, at this stage you can add salt, tomato sauce.

Step 5:- Gravy chili chicken is ready. Serve Chilli Chicken with Fried Rice and Hakka Noodles, you can also have it with Naan or Roti.


Tip:-Soya sauce and tomato sauce already have salt. Keep this in mind while adding salt separately and


                             Hey, You Are looking for online earning? 
                             Learn here All the Way To Earn online>>

                                     Don’t forget to share this post!



No comments:

Post a Comment